बॉलीवुड

10वीं बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अजय देवगन और काजोल?

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी कई दफा बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुकी है. दोनों की ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. 'कॉफी विद करण' शो में भी फैन्स को दोनों की ट्यूनिंग बेहद पसंद आई थी. अजय और काजोल को फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में भी साथ देखा जाएगा. इसके अलावा अब खबर है कि दोनों एक फिल्म पर साथ काम करना चाहते हैं

10वीं बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अजय देवगन और काजोल?
अजय देवगन और काजोल (Photo Credits: Instagram)

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की जोड़ी कई दफा बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुकी है. दोनों की ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. 'कॉफी विद करण' शो में भी फैन्स को दोनों की ट्यूनिंग बेहद पसंद आई थी. अजय और काजोल को फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में भी साथ देखा जाएगा. इसके अलावा अब खबर है कि दोनों एक फिल्म पर साथ काम करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी.

मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार काजोल के जन्मदिन वाले हफ्ते के दौरान इस बारे में बातचीत हुई थी. उस वक्त अजय और काजोल भुज में थे. खबरों के मुताबिक फिल्म एक मैच्योर कपल पर आधारित होगी. 'रोमांस और क्या', 'धोखा' और 'धोखा अराउंड द कॉर्नर' में से एक फिल्म का टाइटल हो सकता है. अजय और काजोल फिल्म में लीड रोल निभाना चाहते हैं. अभी तक ये फाइनल नहीं हुआ है कि फिल्म का निर्देशन अजय देवगन करेंगे कि नहीं. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक होता है तो फिल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू हो सकती है. हालांकि, अभी तक अजय या काजोल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें:- अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' का नाम बदला, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल 'टूनपुर का सुपरहीरो', 'प्यार तो होना ही था', 'हाल-ए-दिल', 'गुंडाराज' और 'इश्क' जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. अब फैन्स इस कपल को बड़े पर साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).