बॉलीवुड

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' का नाम बदला, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Taanaji: The Unsung Warrior) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 22 नवंबर, 2019 तय की गई थी लेकिन अब रिलीज डेट के साथ फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है.

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' का नाम बदला, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
अजय देवगन (Photo Credits : Instagram)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Taanaji: The Unsung Warrior) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 22 नवंबर, 2019 तय की गई थी लेकिन अब रिलीज डेट के साथ फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है. अजय देवगन ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. अब फिल्म का नाम 'तान्‍हाजी : द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji:The Unsung Warrior) रख दिया गया है और अब यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म का नाम बदलने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. बताया जा रहा है कि एक अंकज्‍योतिष विशेषज्ञ ने फिल्म के मेकर्स को नाम बदलले की सलाह दी. उन्होंने ही मेकर्स को नया नाम सजेस्ट किया. एक नजर डालिए अजय देवगन के ट्वीट पर:-

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर अजय देवगन ने शेयर की यह खास अपडेट

आपको बता दें कि फिल्म 'तान्‍हाजी : द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन मराठा कमांडर तानाजी मालुसरे का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और काजोल (Kajol) भी अहम भूमिका में है. ओम राउत इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा अजय देवगन फिल्म 'दे दे प्यार दे' में भी नजर आएंगे.फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और तब्बू भी अहम भूमिका में है. अकिव अली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).