ऐश्वर्या राय ने आराध्या बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा, लोगों ने तारीफों के बांधे पुल
ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी आराध्या अपने 'दादाजी' यानी मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग पोज देते नजर आ रही है. शनिवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर यह प्यारी सी तस्वीर छाई रही. ऐश्वर्या ने 11 अक्टूबर को बिग बी के 77वें जन्मदिन के अवसर पर यह तस्वीर पोस्ट की.
मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी बेटी आराध्या अपने 'दादाजी' यानी मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग पोज देते नजर आ रही है. शनिवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर यह प्यारी सी तस्वीर छाई रही. ऐश्वर्या ने 11 अक्टूबर को बिग बी के 77वें जन्मदिन के अवसर पर यह तस्वीर पोस्ट की.
इसमें बिग बी आराध्या को अपनी गोद में बैठाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. दादा और पोती की ये जोड़ी तस्वीर में पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने अपने ससुर को उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं.
उन्होंने लिखा, "पा-दादाजी को 77वें जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर आप पर सदा अपनी कृपा बनाए रखें और आपको सदा प्यार देते रहें." बिग बी के प्रशंसकों के साथ उनकी यह तस्वीर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के दिलों को भी भा गई. अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लिखा, "बहुत ही प्यारी तस्वीर है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "पिक्चर ऑफ द ईयर-दादा की पोती."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

