Aishwarya Rai Bachchan से लेकर Malaika Arora तक, बॉलीवुड की ये हसीनाएं उम्र को दे रही हैं मात, देखें Hot Photos
बॉलीवुड फिल्मों की फैन फॉलोविंग जितनी ज्यादा है उससे कई गुना ज्यादा बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड एक्टर्स न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं
बॉलीवुड फिल्मों की फैन फॉलोविंग जितनी ज्यादा है उससे कई गुना ज्यादा बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड एक्टर्स न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में 20 साल से भी ज्यादा समय से काम किया है और उन्हीं में से कई ऐसी अभिनेत्री मौजूद हैं जिन का जलवा आज भी यूं बरकरार है.
इनमें से कई अभिनेत्रियां 35 वर्ष और 40 वर्ष से भी ज्यादा की उम्र की हैं. लेकिन बावजूद इसके उनकी खूबसूरती और उनकी पर्सनालिटी को देखकर उनके वर्तमान उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही हसीनाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ बड़ा नाम कमाया बल्कि अपनी दमदार पर्सनालिटी से लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी. इस लिस्ट पर डालें एक नजर:
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
View this post on Instagram
47 वर्षीय ऐश्वर्या राय बच्चन एक सफल अभिनेत्री के साथ ही एक कामयाब मां, पति और गृहिणी हैं. जिंदगी के इस पड़ाव में भी वो दुनियाभर के कई मशहूर फैशन इवेंट्स पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित की जाती हैं. पिछले 30 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय ऐश्वर्या आज भी जब पब्लिक इवेंट्स पर पहुंचती है तो मानों महफिल की रोनक बढ़ जाती है.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा भी 47 साल की हैं और उनकी खासियत है उनकी फिजिकल फिटनेस जिसे वो बखूभी बरकार रखी हुई हैं. इस उम्र में भी वो जिस तरह से अपनी खूबसूरती से आइटम सॉन्ग्स परफॉर्म करती हैं, ये सभी को हैरान करता है. मलाइका अपना ज्यादा से ज्यादा समय जिम में पसीना बहाकर बिताती हैं और लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं.
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
View this post on Instagram
ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही एक लेखिका, मां और गृहिणी हैं. ट्विंकल अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया पर अपने कटाक्ष और हास्य से भरे पोस्ट्स से लोगों का मनोरंजन करती हैं. 46 वर्षीय ट्विंकल इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को उसी तरह से मेनटेन रखी हुई हैं.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी आज एक एक्ट्रेस के साथ ही लोगों के बीच योग ट्रेनर के रूप में मशहूर हैं. योग साधना में महारथ हासिल हुई शिल्पा शेट्टी लोगों को फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मोटीवेट करती हैं. शिल्पा 45 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं. वो जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी.
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
View this post on Instagram
पूर्व मिस यूनिवर्स (1994) रह चुकी सुष्मिता सेन 46 वर्ष की हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों में उनकी पर्सनालिटी को देखकर लोग आज भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. इस उम्र में भी जिस तरह से वो खुदको फिट रखी हुई हिया इसे देखकर हर कोई उनका फैन बन जाता है. सुष्मिता हाल ही में वेब सीरीज 'आर्या' में नजर आईं थी जिसके जरिए उन्होंने अपना शानदार कमबैक किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

