COVID-19: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी को खुद अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया है.
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan Tested Negative for COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया है. अभिषेक ने ट्विटर पर कहा कि सभी की दुआओं से ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना से मुक्त हो चुके हैं तो वहीं वो और उनके पिता अमिताभ बच्चन अब भी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं.
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. इसका हमेशा कर्जदार रहूंगा. ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब वो घर पर रहेंगे. वहीं मेरे पिता और मुझे अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रखा गया है."
Thank you all for your continued prayers and good wishes. Indebted forever. 🙏🏽
Aishwarya and Aaradhya have thankfully tested negative and have been discharged from the hospital. They will now be at home. My father and I remain in hospital under the care of the medical staff.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 27, 2020
गौरतलब है अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खबर आई थी कि ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन इन दोनों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा. लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के चलते ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इसके बाद आज खबर आई है कि ये दोनों अब स्वस्थ हो चुके हैं और इन्हें नानावटी अस्पताल से छुट्टी दे गई है. वहीं अब फैंस को बिग बी और बेटे अभिषेक के जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटने का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

