बॉलीवुड

Anupam Kher ने Jawan देखने के बाद Shah Rukh Khan की तारीफों के बांधे पुल, बोले -  आपकी अदा और परफॉरमेंस उम्दा

अनुपम खेर ने शाहरुख खान के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे प्यारे शाहरुख़! अभी अभी अमृतसर में ऑडियंस के साथ आपकी फ़िल्म “जवान” देख कर निकला हूं. लुत्फ़ आ गया. एक्शन, पिक्चर का स्केल, आपकी अदा और परफॉरमेंस बहुत ही उम्दा है.

Anupam Kher ने Jawan देखने के बाद Shah Rukh Khan की तारीफों के बांधे पुल, बोले -  आपकी अदा और परफॉरमेंस उम्दा
Anupam Kher (Photo Credits: Instagram)

Anupam Kher Praises Shah Rukh Khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. साथ ही क्रिटिक्स और दर्शकों से बॉलीवुड के दिग्गज भी शाहरुख की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसी बीच अनुपम खेर ने भी जवान देखी और शाहरुख खान की एक्टिंग और अदा की जमकर तारीफ की. अक्षय कुमार ने Jawan की सफलता पर शाहरुख खान को दी शुभकामनाएं, जानिए किंग खान ने अक्की को रिप्लाई में क्या कहा?

अनुपम खेर ने शाहरुख खान के साथ वाली तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे प्यारे शाहरुख़! अभी अभी अमृतसर में ऑडियंस के साथ आपकी फ़िल्म “जवान” देख कर निकला हूं. लुत्फ़ आ गया. एक्शन, पिक्चर का स्केल, आपकी अदा और परफॉरमेंस बहुत ही उम्दा है. एक दो जगह तो मैंने सिटी वग़ैरा भी मार दी!साथ ही उन्होंने आगे कहा मुंबई आकर आपको बोलूंगा - ओ पोची, ओ कोकी, ओ पोपी, ओ लोला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर और शाहरुख खान दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें और वीर जारा जैसी तमाम फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं. वहीं पठान की बात करें तो एटली द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल तेलुगू में भी रिलीज हुई है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आए हैं. यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).