Dilip Kumar के निधन के बाद सायरो बानो को सहारा देते दिखे शाहरुख खान, Inside Photos आई सामने
दरअसल दिलीप कुमार और सायरा बानो शाहरुख को अपना बेटा मानते है. जबकि शाहरुख भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं. यही कारण है कि दुख की घड़ी में शाहरुख भागते हुए सायरा बानो के पास पहुंचे. जहां वो उन्हें सहारा देते दिखाई दिए.
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन की खबर के बाद तमाम बड़े नाम अपना दुख जाहिर करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को चाहनेवालों का प्यार देखने को मिल रहा है. हर कोई उन्हें याद करता दिखाई दे रहा है. तो वहीं कई सेलेब्स दिलीप कुमार के घर पहुंचे. जिसमें अभिनेता शाहरुख खान भी नजर आए. दरअसल दिलीप कुमार और सायरा बानो शाहरुख को अपना बेटा मानते है. जबकि शाहरुख भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं. यही कारण है कि दुख की घड़ी में शाहरुख भागते हुए सायरा बानो के पास पहुंचे. जहां वो उन्हें सहारा देते दिखाई दिए. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में शाहरुख खान वाईट टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहने दिखाई दिए. जबकि उनकी बगल में सायरा बानो दिखाई दे रही हैं. जो दिलीप साहब के जाने से बुरी तरह टूट गई हैं. जबकि वहीं शाहरुख ने सहारा देते दिखाई दे रहे हैं.
The Only Son of #DilipKumar 🥺 pic.twitter.com/yRdNe6Dte5
— Kaustubh SRKian 🎬 (@iKaustubh_1) July 7, 2021
.@iamsrk with #SairaBanu ji at her residence #DilipKumar pic.twitter.com/5qkNpJShKf
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) July 7, 2021
दिलीप कुमार के निधन के बाद सलमान खान, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, वरुण धवन, विक्की कौशल जैसे सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

