कैटरीना कैफ की टिप्पणी के बाद जाह्नवी कपूर के बचाव में आईं सोनम कपूर
अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की टिप्पणी के बाद अभिनेत्री सोनम के. आहूजा (Sonam K. Kapoor) अपनी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बचाव में आगे आई हैं.
मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की टिप्पणी के बाद अभिनेत्री सोनम के. आहूजा (Sonam K. Kapoor) अपनी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बचाव में आगे आई हैं. कटरीना ने फिल्म 'धड़क' की अभिनेत्री के छोटे कपड़े पहनने को लेकर टिप्पणी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा धूपिया की मेजबानी वाले एक चैट शो में कटरीना से उस सेलिब्रिटी का नाम बताने के लिए कहा गया जिसका वर्कआउट आउटफिट कुछ ज्यादा ही अलग व बोल्ड है.
कटरीना ने कहा, "मैं जाह्न्वी के बहुत ही ज्यादा छोटे कपड़े पहनने को लेकर चिंतित हूं. वह मेरे जिम में भी आती है, तो हम अक्सर वहां साथ होते हैं. मैं कभी-कभी उसे लेकर चिंतित हो जाती हूं."
यह भी पढ़ें : फिल्मकार रिया कपूर ने ‘मी टू’ को बताया बड़ा कदम, कहा- बॉलीवु़ड में बहुत से मुखर लोग
इस पर बाद में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोनम ने अपनी 22 वर्षीय चचेरी बहन की डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए तस्वीरें डाली और लिखा, "वह रेगुलर कपड़े भी पहनती है और उनमें बेहद अच्छी नजर आती है." सोनम जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

