शादी नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सलमान खान की भारत ?
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अपना नाम वापिस ले लिया था. कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ शादी की वजह से प्रियंका ने यह निर्णय लिया है पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'भारत' को छोड़ने के बाद प्रियंका ने एक नई फिल्म साइन कर ली है
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अपना नाम वापिस ले लिया था. कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ शादी की वजह से प्रियंका ने यह निर्णय लिया है. भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, "हां प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत ही स्पेशल है. उन्होंने हमें इस फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए काफी खुश हैं." अली के इस ट्वीट से तो यही लग रहा था कि प्रियंका निक के साथ जल्द ही शादी कर सकती हैं पर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'भारत' को छोड़ने के बाद प्रियंका ने एक नई फिल्म साइन कर ली है.
हॉलीवुड रिपोर्टर की एक खबर के मुताबिक प्रियंका ने क्रिस प्रैट के अपोजिट एक फिल्म साइन की है पर अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस फिल्म में प्रियंका क्रिस प्रैट के लव इंटरस्ट का किरदार निभाएंगी. मिशेल मैकलैरेन के निर्देशन में यह फिल्म बनेगी और 28 जून, 2019 को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा.
अगर प्रियंका की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्हें 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था. 'भारत' से वह बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही थी पर अब इस फिल्म को छोड़ने के बाद प्रियंका के पास सिर्फ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है. फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

