कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का ये पुराना विज्ञापन हो रहा है वायरल, देखें वीडियो
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं.बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 275 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का एक पुराना ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' ( Kabir Singh) ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं. फिल्म 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी मगर अभी तक यह फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है. इसी बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 275 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का एक पुराना ऐड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहा ऐड फैब्रिक व्हाइटनर का है. उस समय शाहिद का लुक काफी अलग था. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बाल काफी लंबे है और वह काफी क्यूट लग रहे हैं. दूरदर्शन फैनपेज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
यह भी पढ़ें:- कबीर सिंह विवाद पर बोले शाहिद कपूर, फिल्म 'संजू' के डायलॉग पर सवाल उठा रखा अपना पक्ष
शाहिद की लेटेस्ट फिल्म कबीर सिंह की बात करें तो उसमे कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है. फिल्म की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था कि, "आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मैं जो भी कहूं, वो कम पड़ेगा. कबीर सिंह के किरदार को समझने के लिए, माफ करने के लिए और प्यार देने के लिए आपका शुक्रिया. हम सब गलतियां करते हैं. मगर हमें इन गलतियों को स्वीकार कर दोबारा खड़े होने की चाह रखनी चाहिए ताकि हम अच्छे बन सके. वो गलतियां करता है. हम सब भी करते हैं. आपने उसे जज नहीं किया. आपने उसे महसूस किया है. आपने उसे समझा है. मेरे इस किरदार में सबसे ज्यादा खामियां थी और इसे ही लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार दिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

