बिग बॉस के बाद क्या रियलिटी शो 'नच बलिये' का भी हिस्सा बनेंगे सलमान खान?
सलमान खान (Salman Khan) जिस अंदाज से रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट करते हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आता है. अब खबर है कि बिग बॉस के बाद भाईजान एक और शो का हिस्सा बन सकते हैं. खबरों की माने तो सलमान खान इस शो को जज कर सकते हैंसलमान खान
सलमान खान (Salman Khan) जिस अंदाज से रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) को होस्ट करते हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आता है. अब खबर है कि बिग बॉस के बाद भाईजान एक और शो का हिस्सा बन सकते हैं. खबरों की माने तो सलमान खान 'नच बलिये' (Nach Baliye) शो को जज कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सलमान इस शो के निर्माता भी होंगे. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के द्वारा इस शो को प्रोड्यूस करने के लिए एप्रोच किया गया था.
मुंबई मिरर के सूत्रों के अनुसार, "अगले कुछ महीनो में शो ऑन एयर होने जा रहा है. चैनल चाहता है कि यह सीजन काफी ग्रैंड हो. सेलेब्रिटी कपल्स और जजों को फाइनल किया जा रहा है. साथ ही चैनल चाहता है कि सलमान भी शो का हिस्सा बने." बता दें कि 'नच बलिये' के आखिरी सीजन को मोहित सूरी, टेरेंस लुईस और सोनाक्षी सिन्हा ने जज किया था.
यह भी पढ़ें:- सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले
फिल्मों की बात करें तो सलमान खान को जल्द ही फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. अली अब्बास जफर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह फिल्म इसी साल ईद के अवसर पर रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

