अनुष्का के बाद अब वरुण धवन भी हुए memes के शिकार, देखें Video
अनुष्का के बाद अब वरुण धवन भी memes के शिकार बन गए हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका मजाक उड़ाया जा रहा है
हाल ही में अनुष्का शर्मा इंटरनेट पर खूब छाई हुई थी. फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर में उनके एक सीन को लेकर कई memes बनाए गए थे. इस दृश्य में उन्हें रोते हुए दिखाया गया था. यहां तक कि फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया ने भी खुद अनुष्का के उस सीन पर बना एक मजाकिया वीडियो शेयर किया था. अनुष्का के बाद अब वरुण धवन भी memes के शिकार बन गए हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका मजाक उड़ाया जा रहा है. इस वीडियो में 'सुई धागा' के एक सीन को दिखाया गया है.
वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि, "Who let the dogs 🐕 out. #suidhaagamadeinindia. किसी ने मुझे यह वीडियो भेजा और मैं इसे पोस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाया."
View this post on Instagram
Who let the dogs 🐕 out. #suidhaagamadeinindia. Someone sent me this couldn’t resist putting it out
आपको बता दें कि फिल्म 'सुई धागा' में वरुण मौजी का किरदार निभा रहे हैं और अनुष्का ममता का रोल प्ले कर रही हैं. मनीष शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

