बॉलीवुड

आदित्य आदित्य रॉय कपूर ने 'रिंगमास्टर' महेश भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' के सेट से फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. महेश भट्ट करीब दो दशक बाद 'सड़क 2' के माध्यम से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. 'सड़क 2' 1991 में पूजा और संजय की आई हिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है.

आदित्य आदित्य रॉय कपूर ने 'रिंगमास्टर' महेश भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
आदित्य आदित्य रॉय कपूर और महेश भट्ट (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) ने अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) के सेट से फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'रिंगमास्टर' बताया. आदित्य ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें आदित्य और महेश भट्ट को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.

उन्होंने इमेज के कैप्शन में लिखा, "रिंगमास्टर महेश के साथ एक नई शुरुआत." महेश भट्ट करीब दो दशक बाद 'सड़क 2' के माध्यम से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में आदित्य के अलावा, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, संजय दत्त, जिशु सेनगुप्ता, प्रियंका बोस और अक्षय आनंद भी हैं. यह 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A new beginning with the ringmaster @maheshfilm 🙏 ❤️

A post shared by @ adityaroykapur on

यह भी पढ़ें : अनुपम खेर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में महेश भट्ट को दी खास तवज्जो

'सड़क 2' 1991 में पूजा और संजय की आई हिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है. 1991 की यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हिट गानों के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).