बॉलीवुड

Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म में कृति सेनन निभाएंगी सीता का किरदार, शेयर की फोटो

ओम राउत के निर्देशन में बनने जा रही रामायण पर जबरदस्त पैसा खर्च होने वाला है. ताकि दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर अलग अनुभव दिया जा सके.

Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म में कृति सेनन निभाएंगी सीता का किरदार, शेयर की फोटो
सनी सिंह, प्रभास और कृति सेनन (Image Credit: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के साथ अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. वो है एक्ट्रेस कृति सेनन का. कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता प्रभास, और डायरेक्टर ओम राउत के साथ फोटो शेयर की है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में कृति सेनन सीता की भूमिका में दिखाई देंगी. ऐसे में प्रभास जहां राम के अवतार में नजर आयेंगे वहीं कृति सेनन सीता के रोल में होंगी.

कृति सेनन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा नई जर्नी शुरू होने जा रही है. ये बहुत स्पेशल है. इस मैजिकल दुनिया का हिस्सा बनकर बेहद ही खुशी और गर्व महसूस हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

जबकि वहीं प्रभास ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए कृति सेनन का स्वागत किया हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

ओम राउत के निर्देशन में बनने जा रही रामायण पर जबरदस्त पैसा खर्च होने वाला है. ताकि दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर अलग अनुभव दिया जा सके.

इस फिल्म में सैफ अली खान रावण का किरदार निभाते दिखाई देंगे जबकि सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में नजर आयेंगे. ये फिल्म अगले साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दरअसल मेकर्स ने एक बड़ा वीकेंड चुना है. 15 अगस्त की छुट्टी से पहले आने वाली इस फिल्म को 5 दिन का वीकेंड मिलेगा. इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).