Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म में कृति सेनन निभाएंगी सीता का किरदार?
ओम राउत के डायरेक्शन में बनने जा रही रामायण में प्रभास जहां भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे वहीं सैफ अली खान रावण के रोल में नजर आने जा रहें हैं.
बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की कास्टिंग को लेकर धीरे-धीरे कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं. ओम राउत (Om Raut) के डायरेक्शन में बनने जा रही रामायण में प्रभास (Prabhas) जहां भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे वहीं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) रावण के रोल में नजर आने जा रहें हैं. जबकि देवी सीता के किरदार के लिए कई एक्ट्रेस का नाम सामने आया. जिसमें अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कीर्ति सुरेश और कियारा आडवाणी शामिल थे. लेकिन इस किरदार को लेकर जो नाम कन्फर्म बताया जा रहा है उसे जानकारी आप हैरान रह जाएंगे. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस मेगा बजट फिल्म में सीता के किरदार में नजर आएंगी.
सोर्स ने अख़बार को बताया है कि कई नामों पर चर्चा करने के बाद मेकर्स जिस नाम पर सहमत हुए वो था कृति सेनन का. मेकर्स को उम्मीद है कि कृति इस किरदार को पूरी बखूबी निभा सकती हैं. ऐसे में जब मेकर्स ने कृति से फिल्म को लेकर बात की तो उन्होंने इस किरदार के लिए तुरंत हामी भर दी. हालांकि वो इस समय राजकुमार राव की फिल्म हम दो हमारे दो की शूटिंग में बिजी हैं. जिसके बाद वो अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और फिर वरुण धवन की फिल्म भेड़िया की शूटिंग शुरू करेंगी. जबकि आदिपुरुष की शूटिंग जनवरी महीने से शुरू होकर खत्म होने तक चलती रहेंगी ऐसे में कृति 2021 की पहली तिमाही में काफी बिजी रहने वाली है.
वेल अगर बात करें आदिपुरुष की तो मेकर्स इस फिल्म को एक एतिहासिक फिल्म बनाना चाहते हैं. जिसके VFX के लिए अवतार और स्टार वॉर्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों की टीम से संपर्क में हैं ताकि दर्शकों को पहले कभी ना मिलने वाले अनुभव से रूबरू करवाया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

