Actress Swara Bhaskar Joins Farmers Protests: किसानों का साथ देने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पहुंची सिंघु बॉर्डर, शेयर की ये Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कृषि कानून 2020 का विरोध कर रहे किसानों का साथ दिया है. स्वरा विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंची जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
Actress Swara Bhaskar Joins Farmers Protests: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी कृषि कानून 2020 का विरोध कर रहे किसानों का साथ दिया है. स्वरा विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंची जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा गया कि स्वरा उन सभी किसानों के साथ आंदोलन में शरीक हुई हैं.
स्वरा भी उन बॉलीवुड और पंजाबी कलाकरों के साथ जुड़ गई हैं जिन्होंने भारत सरकार के प्रस्तावित किसान बिल का विरोध किया है. स्वरा सिंघु बॉर्डर पर विंटर वियर में मास्क पहनी हुईं नजर आईं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में वो महिला प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आईं.
फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सिंघु बॉर्डर पर विरोध कर रहे किसान और बुजुर्गों के साहस और दृढ़-संकल्प को देखते हुए एक विनम्र दिन." गौरतलब है कि स्वरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रही हैं और आए दिन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखती आई हैं.
A humbling day, to see the grit, resolve and determination of protesting farmers and the elderly at #SinghuBorder #FarmersProtests pic.twitter.com/WIGg6bdqkF
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 17, 2020
बात करें किसान आंदोलन की तो हाल ही में पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शूटिंग करने के लिए पंजाब आते हैं लेकिन किसानों का साथ देने के समय पर वो नदारद और शांत हैं.
इसपर एक्ट्रेस तापसी पन्नू और बॉलीवुड फिल्म राइटर शगुफ्ता रफीक ने कमेंट करते हुए कहा था कि बाकी सेलिब्रिटीज का पता नहीं लेकिन उन्होंने अपना योगदान जरूर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

