बॉलीवुड

Actress Shikha Malhotra Suffers Paralysis: एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में अस्पताल में हैं भर्ती

अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके शरीर का दाहिना हिस्सा इससे काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उन्हें जुहू के कूपर हॉस्टिपल में एडमिट कराया गया है.

Actress Shikha Malhotra Suffers Paralysis: एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में अस्पताल में हैं भर्ती
शिखा ममल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

Actress Shikha Malhotra Suffers Paralysis: अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके शरीर का दाहिना हिस्सा इससे काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उन्हें जुहू के कूपर हॉस्टिपल में एडमिट कराया गया है. ऐसा कोविड-19 से अभिनेत्री के उबरने के महज एक महीने बाद हुआ है.

उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए शिखा की पीआर मैनेजर अश्विनी शुक्ला ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें एक काफी गंभीर स्ट्रोक आया है. उनके शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है. उन्हें विले पार्ले के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है."

ये भी पढ़ें: Divya Bhatnagar Dies: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का हुआ निधन, कोरोना वायरस से थी संक्रमित

उनके मैनेजर ने बताया कि शिखा को 10 दिसंबर की रात को पैरालिसिस स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया. वह बात नहीं कर पा रही हैं.

शिखा के पास नसिर्ंग की डिग्री होने के चलते उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के मरीजों की अपनी इच्छा से सेवा की और इसी दौरान अक्टूबर के महीने में व खुद भी वायरस की चपेट में आ गईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).