बॉलीवुड

Actor Jagdeep Funeral Photos: मशहूर एक्टर जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे जॉनी लीवर, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार 

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन जगदीप के निधन से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बुधवार की रात को मुंबई में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली जिसके बाद आज गुरुवार सुबह उन्हें मझगांव के शिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Actor Jagdeep Funeral Photos: मशहूर एक्टर जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे जॉनी लीवर, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार 
जॉनी लीवर, जगदीप और जावेद जाफरी (Photo Credits: Yogen Shah/ Twitter)

Actor Jagdeep Funeral Photos: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और कॉमेडियन जगदीप के निधन से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बुधवार की रात को मुंबई में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली जिसके बाद आज गुरुवार सुबह उन्हें मझगांव के शिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान उनके बेटे जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), नावेद जाफरी (Naved Jaffrey), पोते मीजान जाफरी (Meezan Jaffrey) समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे.

बॉलीवुड के हास्य कलाकारों के बीच भी जगदीप को काफी बड़ा सम्मान प्राप्त था. ऐसे में आज उन्हें अंतिम बार विदाई देने जॉनी लीवर (Johnny Lever) भी कब्रिस्तान पहुंचे. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया जॉनी लीवर भी यहां मास्क पहने अपने चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं. ये भी पढ़ें: Actor Jagdeep Funeral: पिता जगदीप के निधन के बाद शोक में डूबे नजर आए बेटे जावेद जाफरी, देखें ये Photos

इन फोटोज पर डालें एक नजर: 

जगदीप को अंतिम विदाई देने पहुंचे जॉनी लीवर (Photo Credits: Yogen Shah)
एक्टर जगदीप के परिवार वाले (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी (Photo Credits: Yogen Shah)

एक्टर जगदीप के बेटे जावेद जाफरी (Photo Credits: Yogen Shah)
एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी (Photo Credits: Yogen Shah)

जावेद जाफरी के निधन के बाद अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणदीप हुड्डा समेत कई बड़े कलाकरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: RIP Jagdeep: कॉमेडियन जगदीप के निधन पर रणवीर सिंह, रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

जगदीप के निधन के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने एक और बड़ा कलाकार खो दिया. बीते कुछ महीनों में इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान और अब जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).