बॉलीवुड

COVID-19 Vaccine लगवाने के बावजूद कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड अभिनेता Ashutosh Rana, फेसबुक पर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. कुछ ही दिनों पहले आशुतोष ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी जिसके बाद जिसके बावजूद वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं.

COVID-19 Vaccine लगवाने के बावजूद कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड अभिनेता Ashutosh Rana, फेसबुक पर दी जानकारी
आशुतोष राणा (Photo Credits: Instagram)

Actor Ashutosh Rana Tested Positive for COVID-19: बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. कुछ ही दिनों पहले आशुतोष ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी जिसके बाद जिसके बावजूद वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं. आशुतोष राणा ने फेसबुक पर अपने स्वास्थ की जानकारी देते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं.

आशुतोष ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जहां हर ओर शुभ और मंगल घड़ी पर उन्हें उनके देह में पनप रही विकार की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि जगतजननी के आशीर्वाद से उन्हें सही समय पर पता चल गया कि वो कोरोना से ग्रस्त हैं और इसके लिए वो इससे निजात पाने की ओर बढ़ चुके हैं.

हमारा शरीर एक दुर्ग की भाँति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन नौ द्वारों के भीतर विराजमान परम चेतना, उनकी रक्षा करने...

Posted by Ashutosh Rana on Tuesday, 13 April 2021

ये भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine लगवाने के बावजूद कोरोना की चपेट में आई एक्ट्रेस Nagma, ट्वीट कर कही ये अहम बात

आशुतोष ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए अपने सभी फैंस को इस बात की जानकारी दी है. इसे पढ़ने के बाद लोग इसपर कमेंट करके उन्हें 'गेट वेल सून' कह रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले परेश रावल और एक्ट्रेस नगमा भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना से संक्रमित पाई गई थी.

बात करें बॉलीवुड की तो अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आमिर खान समेत कई सारे सेलिब्रिटीज कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).