'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' में टाइगर श्रॉफ से भिड़ते हुए नजर आएगा टीवी की दुनिया का यह सितारा
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि इस फिल्म में टाइगर के राइवल के रूप में कौन नजर आएगा
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में टाइगर के अपोजिट कौन होगा, इस बात को लेकर फिल्म के मेकर्स द्वारा काफी सस्पेंस क्रिएट किया गया था. फिर इस फिल्म के लिए अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के नाम की घोषणा की गई थी. अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि इस फिल्म में टाइगर के राइवल के रूप में टीवी अभिनेता अभिषेक बजाज को देखा जाएगा. बता दें कि अभिषेक 'बिट्टी बिजनेस वाली' नामक टीवी शो में 'माही' की भूमिका निभाते हैं. रियल लाइफ में अभिषेक और टाइगर काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं.
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं अपने सपने के एक कदम और करीब आ गया हूं. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि अपने करियर की शुरआत में ही मुझे यह मौका मिला. इस फिल्म के बाद भी मेरे कई प्लान्स हैं." टाइगर श्रॉफ के बारे में उन्होंने कहा कि, "वह एक बहुत ही अच्छे कोएक्टर हैं. शूटिंग के दौरान हमारा काफी अच्छा बॉन्ड बन गया था. हमने फिटनेस, फिल्म्स और 'ड्रैगन बॉल ज़ी' के बारे में बहुत सी बातें की थी."
आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं. करण जौहर इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. ' 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इस फिल्म में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

