बॉलीवुड

Abhishek Bachchan से यूजर ने पूछा ड्रग्स है क्या? एक्टर का जवाब सुन बोलती हुई बंद

अभिषेक बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ इंटरैक्ट करते नजर आए. हालांकि एक तरफ जहां यूजर्स अभिषेक से अच्छे सवाल कर रहें थे और उनकी तारीफ़ करते दिखाई दिए वहीं कुछ यूजर्स उनपर निशाना साधने की कोशिश करते भी दिखाई दिए.

Abhishek Bachchan से यूजर ने पूछा ड्रग्स है क्या? एक्टर का जवाब सुन बोलती हुई बंद
अभिषेक बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)  वेब सीरीज ब्रीथ 2 (Breath 2) से एक बार फिर लोगों के बीच छाए हुए हैं. जबकि आने वाले समय में वो अपनी फिल्म बिग बुल (Big Bull) से भी कमाल करते दिखाई देंगे. ऐसे में अभिषेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहें हैं. ऐसे में अभिषेक बच्चन एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ इंटरैक्ट करते नजर आए. हालांकि एक तरफ जहां यूजर्स अभिषेक से अच्छे सवाल कर रहें थे और उनकी तारीफ़ करते दिखाई दिए वहीं कुछ यूजर्स उनपर निशाना साधने की कोशिश करते भी दिखाई दिए. इस सवाल जवाब के सिलसिले में एक यूजर ने अभिषेक बच्चन से पूरा ड्रग्स है क्या? जिसपर अभिषेक बच्चन ने उनके तगड़ा जवाब दिया.

दरअसल बॉलीवुड में इन दिनों सेलेब्स पर ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लग रहा है. हाल ही एक व्हाट्सएप चैट भी सामने आई. जिसमें दावा किया गया कि ये दीपिका पादुकोण की चैट है जिसमें वो पूछ रही हैं कि माल है क्या? ऐसे में जब यूजर ने अभिषेक से ऐसा ही सवाल पूछा तो अभिषेक बच्चन ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि नहीं, सॉरी ऐसा मत करना. मुझे तुम्हारी मदद करने में खुशी होगी और तुम्हे मुंबई पुलिस के सामने ले जाने में भी. मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस तुम्हारी जरूरतों को जानकर खुश होगी और तुम्हारी हेल्प करेगी.

अभिषेक बच्चन का पटलवार

आपको बता दे कि इसी दौरान एक यूजर ने अभिषेक से पूछा कि आपको द्रोणा जैसी फिल्म के बाद दूसरी फिल्म कैसे मिली? जिस पर जवाब देते हुए अभिषेक ने लिखा कि मुझे कुछ फिल्मों से हटा दिया गया. उन्हें कास्ट करना काफी मुश्किल था. लेकिन हम आशा से जीते हैं. अपने लक्ष्य के प्रति प्रयास और उम्मीद से काम करते रहते हैं. आपको रोज सुबह उठकर अपनी जगह के लिए लड़ना होगा. जीवन में कुछ भी आसान नहीं होता है. जब तक जीवन है, संघर्ष है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).