बॉलीवुड

जूनियर बच्चन को 'मनमर्जियां' में कास्ट करने पर निर्देशक अनुराग कश्यप को किया गया ट्रोल तो अभिषेक ने दिया यह करारा जवाब

अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कई दफा उनको बहुत से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है पर अक्सर जूनियर बच्चन इन ट्रोल्स का मुंहतोड़ जवाब देते हैं.

जूनियर बच्चन को 'मनमर्जियां' में कास्ट करने पर निर्देशक अनुराग कश्यप को किया गया ट्रोल तो अभिषेक ने दिया यह करारा जवाब
अभिषेक बच्चन (Photo Credits : Instagram)

अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कई दफा उनको बहुत से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है पर अक्सर जूनियर बच्चन इन ट्रोल्स का मुंहतोड़ जवाब देते हैं. अभिषेक जल्द ही फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आने वाले हैं. 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल को भी अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा. इस फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट कर बताया कि रिलीज होने से पहले 'मनमर्जियां' को TIFF में स्क्रीन किया जाएगा.

एक ट्विटर यूजर ने अनुराग कश्यप के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, "केके मेनन, जॉन अब्राहम, अभय देओल, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रोनित रॉय और विक्की कौशल....ये सभी अच्छी चॉइस थे पर अभिषेक बच्चन क्यों ? क्या आपको केजो सिंड्रोम हुआ है? क्या सिर्फ फिल्म स्टार्स को प्यार देना ही रह गया है?"

इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि, "अनुराग कश्यप, येय, उसने मुझे फिल्म स्टार कहा."

इसके बाद भी वो व्यक्ति नहीं रुका और उसने लिखा कि, "मेरा मतलब था 'एक फिल्म स्टार का बेटा'. केजो के फ्रेंड सर्कल में आने के बाद चॉइस भी केजो की तरह हो गई है पहले रणबीर, अब अभिषेक...अगला कौन... तुषार कपूर ?

अभिषेक ने भी फिर से उसके इस ट्वीट का जवाब दिया, "ओह तुम्हारा 'मतलब' था.......वैसे तुषार कपूर एक अच्छी चॉइस होंगे."

एक और व्यक्ति ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की और लिखा कि, "पिछले 3 साल से कुछ काम नहीं किया लेकिन  वैकेशन के लिए पैसे हैं. कैसे ?"

अभिषेक ने इस ट्वीट का भी करारा जवाब दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).