आशिकी 2 के हुए 7 साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने बताया लाइफटाइम गिफ्ट
फिल्म 'आशिकी 2' को रिलीज हुए रविवार को सात साल पूरे हो गए. रोमांस- संगीत पर आधारित यह फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. उन्होंने इस तरह के 'लाइफटाइम गिफ्ट' के लिए फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी का शुक्रिया अदा किया है.
फिल्म 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) को रिलीज हुए रविवार को सात साल पूरे हो गए. रोमांस- संगीत पर आधारित यह फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. उन्होंने इस तरह के 'लाइफटाइम गिफ्ट' के लिए फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी (Mohit Suri) का शुक्रिया अदा किया है.
श्रद्धा ने ट्वीट किया, "आज 'आशिकी 2' को सात साल हो गए हैं. ऐसे लाइफटाइम गिफ्ट के लिए हमेशा के लिए शुक्रिया मोहित, विशेष फिल्म्स और शुफ्ता, जो आपने इतनी बेहतरीन फिल्म लिखी, आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) जो एक शानदार सहकलाकार हैं और फिल्म की पूरी टीम, जिन्होंने इस फिल्म में अपना योगदान दिया."
7 years of Aashiqui 2 today!Thank you forever @mohit11481 for this gift of a lifetime @VisheshFilms for believing @shufta20 for your exquisitely beautiful writing, Aditya for being an unbelievably amazing costar & the entire team who gave their everything to this precious film💜
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) April 26, 2020
इसके जवाब में मोहित ने लिखा, "ढेर सारा प्यार छोटा. हमेशा."
ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक असफल गायक राहुल (आदित्य रॉय कपूर) की कहानी बताई गई है, कि कैसे वह लड़की आरोही से मिलता है, जिससे उसे पहली बार में ही प्यार हो जाता है. वह आरोही की एक प्रसिद्ध गायिका बनने में मदद करता है और खुद बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

