बॉलीवुड

Kartik Aaryan को फिल्म से निकाले जाने की खबर पर मेकर्स ने दिया जवाब, बताई पूरी सच्चाई

आज कार्तिक आर्यन को आनंद एल राय की एक फिल्म से बाहर करने की खबर काफी चर्चा में रही. लेकिन इस खबर पर अब मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Kartik Aaryan को फिल्म से निकाले जाने की खबर पर मेकर्स ने दिया जवाब, बताई पूरी सच्चाई
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पिछले कुछ समय से नेगटिव खबरों को लेकर चर्चा में हैं. पहले करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर किया जाने के बाद शाहरुख खान की फिल्म फ्रेडी से बाहर होने की जानकारी सामने आई थी. जिसके बाद आज कार्तिक आर्यन को आनंद एल राय की एक फिल्म से बाहर करने की खबर काफी चर्चा में रही. लेकिन इस खबर पर अब मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि कार्तिक ने तय समय पर फिल्म के लिए हामी नहीं भरी थी. जिसके चलते ये फिल्म आयुष्मान खुराना को ऑफर कर दी गई.

लेकिन अब इस खबर पर आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. कलर यलो प्रोडक्शन्स ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा कि ये दो चीजें एक साथ मिक्सअप हो गई हैं. हम कार्तिक आर्यन से किसी और फिल्म के लिए मिले थे. जबकि आयुष्मान खुराना को जो फिल्म ऑफर हुई है वो एक अलग फिल्म है. कार्तिक के साथ हमारी उस फिल्म को लेकर अभी बातचीत चल रही है. ऐसे में रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है. हम कई कलाकारों से मिलकर फिल्म के बारे में बात करते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम उसे फिल्म के लिए साइन करने जा रहे हैं.

आपको बता दे कि ये पहली बार जब आनंद एल राय और कार्तिक आर्यन एक साथ फिल्म कर सकते हैं. जबकि आयुष्मान खुराना के साथ शुभमंगल सावधान और शुभमंगल ज्यादा सावधान जैसी फ़िल्में कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).