बॉलीवुड

Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने जताई अपनी फीलिंग्स, बोलीं- 'मैं 27 साल की हूं और खुद को बेकार महसूस करती हूं'

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही फिल्मों में करियर न चुना हो, लेकिन वह थिएटर और सोशल वर्क के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं.

Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने जताई अपनी फीलिंग्स, बोलीं- 'मैं 27 साल की हूं और खुद को बेकार महसूस करती हूं'
Ira Khan, Aamir Khan (Photo Credits: Instagram, Wikipedia Commons)

Ira Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही फिल्मों में करियर न चुना हो, लेकिन वह थिएटर और सोशल वर्क के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इरा ने खुलासा किया कि कुछ साल पहले उन्हें खुद के न कमाने को लेकर काफी गिल्ट फील होता था. पिंकविला से बातचीत में इरा ने कहा, "मैं 26-27 साल की हूं, मेरे मम्मी-पापा ने मुझ पर बहुत पैसे खर्च किए हैं, और मैं दुनिया में एक बेकार इंसान हूं, मैं कुछ नहीं कर रही हूं."

इस पर आमिर खान ने बीच में टोकते हुए कहा कि इरा का मतलब है कि वह 'पैसे नहीं कमा रही थीं या कुछ ऐसा नहीं कर रही थीं जिसे दुनिया "काबिल" माने.' इरा अब Agatsu Foundation नामक एक NGO चला रही हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा है. आमिर खान ने बेटी इरा को सपोर्ट करते हुए कहा, "तुम पैसे कमा रही हो या नहीं, ये मेरे लिए मायने नहीं रखता. तुम अच्छा काम कर रही हो, लोगों की मदद कर रही हो, बस यही मेरे लिए जरूरी है." उन्होंने आगे कहा, "पैसा असल में बस एक वादा है जिस पर दुनिया ने सहमति जताई है, वरना वो तो बस एक कागज का टुकड़ा है."

इरा खान, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं. उनके छोटे भाई जुनैद खान ने हाल ही में साल 2024 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. इरा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी कर ली है. वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही 'सितारे ज़मीन पर' (Sitaare Zameen Par) में नजर आएंगे, जो उनकी सुपरहिट फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का एक स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कास्ट का खुलासा नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).