आमिर खान ने प्लेन की इकॉनमी क्लास में किया सफर, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड सितारे अक्सर बिजनेस क्लास में सफर करते हैं लेकिन हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने प्लेन की इकॉनमी क्लास (Economy Class) में सफर किया. प्लेन में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए.
बॉलीवुड सितारे अक्सर बिजनेस क्लास में सफर करते हैं लेकिन हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने प्लेन की इकॉनमी क्लास (Economy Class) में सफर किया. प्लेन में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान प्लेन की खिड़की वाली सीट पर बैठे हैं और अपने फैन्स को देख रहे हैं. उन्होंने एक नीले रंग की कैप पहन रखी है. एक फैन ने उस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
जहां आमिर खान के फैन्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस वीडियो का मजाक भी बना रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जेट एयरवेज के बंद होने की वजह से ऐसा हुआ है. एक नजर डालिए वायरल हो रहे इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- आमिर खान ने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा, 'लाल सिंह चड्ढा' होगा अगली फिल्म का टाइटल
आपको बता दें कि आमिर खान को जल्द ही फिल्म 'लाल सिंग चड्ढा' में देखा जाएगा. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' से प्रेरित होगी. फिल्म की घोषणा खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने जन्मदिन पर की थी. खबरों की माने तो शरमन जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. आमिर और शरमन इससे पहले '3 इडियट्स' और 'रंग दे बसंती' में भी साथ काम कर चुकें हैं. फिल्म 'लाल सिंग चड्ढा' अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

