बॉलीवुड

सोशल मीडिया छोड़ने पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे पर कह दी ये बात

मिर खान ने कहा कि आप सब इस बारे में अपनी थ्य्योरी ना लगाये. मैंने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मैं उसपर बिलकुल भी एक्टिव नहीं रहता हूं. मैं अपनी धुनकी में रहता हूं.

सोशल मीडिया छोड़ने पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, कैमरे पर कह दी ये बात
आमिर खान (Image Credit: Twitter)

अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने 15 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो इस प्लेटफॉर्म को छोड़ने जा रहे हैं. आमिर के इस ऐलान ने सभी को हैरान कर दिया. हालांकि आमिर खान ने इस फैसले के बारे में बहुत खुलकर कुछ नहीं बताया. जिसके बाद अब मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर आमिर से उनके इस फैसले के बारे में पूछा गया. जिस पर जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा कि आप सब इस बारे में अपनी थ्य्योरी ना लगाये. मैंने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मैं उसपर बिलकुल भी एक्टिव नहीं रहता हूं. मैं अपनी धुनकी में रहता हूं. मैं पहले भी आप लोगों के जरिये बातें करता था. ऐसे में आपका रोल बढ़ गया है. अब मैं आपके जरिए ही सभी से बात कर पाऊंगा. ऐसे में आपको खुश होना चाहिए.

दरअसल आमिर खान ने जैसे ही सोशल मीडिया को अलविदा करने का फैसला किया, हर कोई हैरानगी जाहिर करने लगा. लेकिन अब आमिर ने अपने इस फैसले पर चुप्पी तोड़ी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्कफ्रंट की बात करें आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आने जा रही हैं. ये फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फारेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).