Aamir Khan ने Phir Na Aisi Raat Aayegi Song को लेकर प्रीतम को दी सलाह, 24 जून को रिलीज होगा Laal Singh Chaddha का यह गाना
अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी. यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Phir Na Aisi Raat Aayegi Song: हाल ही में आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा के आने वाले गाना फिर ना ऐसी रात आएगी का फर्स्ट लुक जारी हुआ था. आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर इस गाने में रूपा और लाल के रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाने की कोशिश की गई है. पर यह गाना रिलीज हो उससे पहले आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कम्पोजर व सिंगर प्रीतम को यह कहते हुए देखे गए हैं.
We couldn’t agree more!
When you’re honest to the tune, magic happens✨#PhirNaAisiRaatAayegi #LaalSinghChaddha #AamirKhan #KareenaKapoorKhan #AdvaitChandan pic.twitter.com/wPjE2AgxZC
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 22, 2022
आमिर खान ने प्रीतम को सलाह देते हुए कहा, तुझे डर है कि ये एक ओल्ड फैशन गाना है, तू एक दो दफा बोल चुका है कि थोड़ा ओल्ड फैशन है, ऐसा तूने बोला है. ओल्ड या न्यू कुछ होता ही नहीं, सिर्फ अच्छा या बुरा गाना होता है, आप उसके लिए इमानदार रहो कि जरूरत किस चीज की है. बता दें आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा का यह गाना 24 जून को रिलीज होगा.
अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फॉरेस्ट गम्प में लीड रोल में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स नजर आए थे. वहीं लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी. यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

