आमिर खान की बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म 'सांड की आंख' में निभाएंगी अहम भूमिका
फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अहम भूमिका में है. साथ ही फिल्म में विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखेंगे.
फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अहम भूमिका में है. साथ ही फिल्म में विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखेंगे. खबरों की माने तो इस फिल्म से आमिर खान की बहन निखत खान (Nikhat Khan) भी फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "शूटर दादी के किरदारों के अलावा फिल्म में और भी कई महत्वपूर्ण किरदार है. एक रोल आमिर खान की बहन निखत खान निभाएंगी. ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा. ज्यादा लोग उन्हें नहीं जानते थे. मेकर्स में से किसी की मुलाकात उनसे हुई और फिर उनका नाम सजेस्ट किया गया. पूरी टीम को पता था कि वह ये रोल अच्छे से निभाएंगी."
फिल्म में निखत खान एक महारानी की भूमिका निभाएंगी. ये एक कैमियो या गेस्ट अपीयरेंस नहीं होगा. फिल्म में उनका किरदार काफी अहम है. निखत खान ने 90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'तुम मेरे हो' का निर्माण किया था. फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में वह एक कॉस्टयूम अस्सिटेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं.
इस दिवाली पटाके नहीं गोलियाँ चलेंगी!
Here's the first look poster. #SaandKiAankhThisDiwali pic.twitter.com/95m2Yecski
— taapsee pannu (@taapsee) April 16, 2019
फिल्म 'सांड की आंख' में प्रकाश झा और विक्की काडियन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. तुषार हीरानंदानी ने फिल्म का निर्देशन किया है. निधि परमार और अनुराग कश्यप इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

