बॉलीवुड

बेटी इरा खान के लाइव वर्कआउट सेशन में पहुंचे आमिर खान, इंटरनेट पर Viral हुआ Video

आमिर खान आज अपनी बेटी इरा खान के लाइव वर्कआउट सेशन में पहुंचे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इरा अपने फिजिकल ट्रेनर डेविड पोजनिक के साथ लाइव वीडियो सेशन के जरिए वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं.

बेटी इरा खान के लाइव वर्कआउट सेशन में पहुंचे आमिर खान, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
आमिर खान और इरा खान के साथ डेविड पोजनिक (Photo Credits: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) आज अपनी बेटी इरा खान (Ira Khan) के लाइव वर्कआउट सेशन में पहुंचे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है. इस वीडियो में इरा अपने फिजिकल ट्रेनर डेविड पोजनिक (David Poznic) के साथ लाइव वीडियो सेशन के जरिए वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान देखा गया कि आमिर अचानक वीडियो के बीच आ गए. इसके बाद उन्होंने डेविड को 'हाय' कहा और फिर मुस्कुरा कर चले गए.

इसके बाद डेविड ने आमिर से आग्रह किया कि यदि वो कुछ पुशअप और हैंडस्टैंड के लिए उनके साथ जॉइन होना चाहेंगे. इसपर इरा ने जवाब देते हुए कहा कि अगली बार वो उन्हें लाइव वर्कआउट में आने के लिए फाॅर्स जरूर करेंगे. ये भी पढ़ें: आमिर खान के स्टाफ के कुछ लोगों को हुआ COVID-19, एक्टर ने कहा- परिवार सुरक्षित, मां का टेस्ट होना बाकी

आपको बता दें कि डेविड ने ही आमिर को फिल्म 'धूम 3' और 'पीके' के लिए ट्रेन किया था. अ वो इरा को भी उनकी फिटनेस बरकार रखने में मदद कर रहे हैं. डेविड ने इरा के साथ अपने लाइव वर्कआउट सेशन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें: क्या आमिर खान के साथ फिल्म में काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर अब बेच रहें हैं सब्जी? डॉली बिंद्रा ने शेयर किया TikTok वीडियो

गौरतलब है कि आज आमिर ने ट्विटर के जरिए बताया कि उनके घर के कुछ स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. इसके बाद वो और उनका परिवार कोरोना नेगेटिव पाया गया है लेकिन उनकी मां को कोरोना रिपोर्ट अभी आना बाकी है.

बात करें फिल्मों की तो आमिर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो करीना कपूर (Kareena Kapoor) और मोना सिंह संग सिख व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).