Kahani Video Song: Laal Singh Chaddha का 'कहानी' वीडियो सॉन्ग हुआ रिलीज, Aamir Khan ने अलग-अलग अवतार से जीता दिल
लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने आखिरकार कहानी गाने का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है. इस गाने का ऑडियो वर्जन मोहन ने गाया था जबकि म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को वोकल्स सोनू निगम ने दिया है.
Kahani Video Song: लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने आखिरकार कहानी गाने का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया है. इस गाने का ऑडियो वर्जन मोहन ने गाया था जबकि म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को वोकल्स सोनू निगम ने दिया है. इस गाने को देश भर से प्यार और सराहना मिली है और इसे इस साल रिलीज हुए सबसे पसंदीदा गानों में से एक माना जा रहा है.
इसमें कोई शक नहीं कि वीडियो के साथ गाना और भी खूबसूरत और मीनिंगफुल नजर आ रहा है. गाने में आमिर खान अपने अलग-अलग अवतार से इम्प्रेस करते नजर आए हैं. वीडियो जितना दिल को छू लेने वाला है, उतना ही ऐसा लगता है जैसे दर्शकों की आंखों में कोई पहेली के टुकड़े एक साथ आ रहे हों.
बता दें कि आमिर खान ने बिना म्यूजिक वीडियो के अपनी अपकमिंग फिल्म के सभी गाने जारी किए थे ताकि म्यूजिशियन, सिंगर्स, लीरिसिस्ट और तकनीशियन को स्पॉटलाइट में रखा जा सके. अब तक स्टार ने ऑडियो वर्जन में कहानी, मैं की करां?, फिर ना ऐसी रात आएगी और तुर कलेयां रिलीज किया है और यह पहली बार है जब निर्माताओं ने म्यूजिक वीडियो जारी किया है.
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है. लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

