बॉलीवुड

आमिर खान ने छोटी बच्ची से करवाया श्रमदान, यूजर्स ने लगाया बाल मजदूरी का आरोप, देखें वीडियो

बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आमिर खान (Aamir Khan) ने पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ कोरेगाव तालुका के सतारा जिले में श्रमदान किया था. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे

आमिर खान ने छोटी बच्ची से करवाया श्रमदान, यूजर्स ने लगाया बाल मजदूरी का आरोप, देखें वीडियो
आमिर खान को यूजर्स ने किया ट्रोल (Photo Credits: Instagram)

बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आमिर खान (Aamir Khan) ने पत्नी किरण राव (Kiran Rao) के साथ कोरेगाव तालुका के सतारा जिले में श्रमदान किया था. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए थे. फोटोज में आमिर और किरण के अलावा गांव के लोग भी नजर आ रहे थे. फैन्स ने आमिर खान की इस पहल का समर्थन किया और उनकी जमकर तारीफ की. हालांकि, एक वीडियो यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने आमिर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें आमिर के साथ एक छोटी बच्ची भी श्रमदान कर रही है. इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनसे बच्ची से श्रमदान करवाने की वजह पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उन पर बाल मजदूरी का आरोप लगा रहे हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Happy Mahashramdaan! #mejalmitra #paanifoundation @paanifoundation

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

यह भी पढ़ें:- आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में नजर आएंगे. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक होगी. खबरों की माने तो शरमन जोशी भी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म की घोषणा की थी. फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का निर्देशन अदवैत चंदन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).