Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने रेड ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अवतार, फैंस ने कहा- डिज्नी प्रिंसेस लग रही हो
आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते चर्चा में रहती हैं. वो आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी एक से बढ़कर एक दिलचस्प पोस्ट करती रहती हैं.
Aamir Khan Daughter Ira Khan Photos: आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते चर्चा में रहती हैं. वो आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी एक से बढ़कर एक दिलचस्प पोस्ट करती रहती हैं. अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ भी उन्होंने कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. हाल ही में उन्होंने ओनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी नजर आई.
इरा की फोटोज को देखने के बाद उनके फैंस ने उनकी तुलना डिज्नी प्रिंसेस से की. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज तेजी से वायरल हो रही है और फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. उनकी इस लेटेस्ट तस्वीर पर कई सारे लाइक्स और कमेंट्स भी देखने को मिले हैं.
View this post on Instagram
हाल ही में इरा ने लाल साड़ी में अपनी फोटोज पोस्ट करके अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर की मां से साड़ी ली थी जिसे पहनकर उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट की थी.
इरा उन सेलिब्रिटीज में हैं जो अपनी बातों को सोशल मीडिया पर खुलकर रखती हैं. वो अक्सर अपने नूपुर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी इंस्टागरमा पर चर्चा करती नजर आई हैं और उनके साथ अपनी कई रोमांटिक और कैंडिड फोटोज भी पोस्ट करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

