Narendra Modi Birthday: आमिर और सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी के इस जन्मदिन पर तमाम लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहें हैं. बॉलीवुड से भी कई सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर विश किया है. लता मंगेशकर, कंगना रनौत सहित कई लोगों ने बधाई दी है.
Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहें हैं. उनके इस जन्मदिन पर तमाम लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहें हैं. बॉलीवुड से भी कई सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर विश किया है. लता मंगेशकर, कंगना रनौत सहित कई लोगों ने बधाई दी है. ऐसे में अब अभिनेता आमिर खान और सलमान ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करके पीएम को बर्थडे विश किया है. आमिर खान ने ट्वीट करके लिखा कि आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी नमस्कार. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपके साथ अच्छा स्वास्थ और खुशियां हमेशा बनी रहें.
तो वहीं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई. सलमान खान ने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन्हें 70वें जन्मदिन की बधाई दी है.
Hon PM @narendramodi ji namaskar 🙏
Wishing you many happy returns of the day. May good health and happiness always be with you.
With Respect & Regards 🙏
Aamir.
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 17, 2020
सलमान खान ने भी ट्वीट करके दी बधाई
Wishing the honourable prime minister Mr. Narendra Modi, a very happy birthday n many more to come @narendramodi pic.twitter.com/1Drl7EBv5O
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2020
कंगना ने भी वीडियो शेयर कर पीएम को डी बधाई
आपको बता दे कि इससे पहले कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी. कंगना ने अपने वीडियो में कहा, "माननीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मुझे कभी आपसे बात करने का मौका नहीं मिला. हम जब भी मिले हैं फोटो ऑप्स के लिए मिले हैं. मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है. मुझे नहीं लगता इतना सम्मान, इतनी भक्ति इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री को मिली है. बस मैं ये यही कहना चाहती हूं कि करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं वो भी आपककी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं. हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसा प्रधानमंत्री मिला. जय हिंद."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

