बॉलीवुड

अलग अलग होने के बाद फिर साथ दिखे Aamir Khan और Kiran Rao, साउथ का ये बड़ा स्टार भी आया नजर

अब आमिर खान और किरण राव एक बार फिर साथ साथ दिखाई दिए हैं. जहां इनके बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. आमिर और किरण का ये रूप देखने को मिला है फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सेट पर.

अलग अलग होने के बाद फिर साथ दिखे Aamir Khan और Kiran Rao, साउथ का ये बड़ा स्टार भी आया नजर
आमिर खान फिल्म के सेट पर (Image Credit: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) ने अब अपने रास्ते अलग अलग कर लिए हैं. दोनों ने हाल ही में तलाक का ऐलान किया था. 15 साल के लंबे रिश्ते के बाद आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है. हालांकि दोनों ने ये भी साफ किया है कि इस तलाक से दोनों की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया है. वो पहले जैसे ही दोस्त रहेंगे. जिसके बाद अब आमिर खान और किरण राव एक बार फिर साथ साथ दिखाई दिए हैं. जहां इनके बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. आमिर और किरण का ये रूप देखने को मिला है फिल्म लाल सिंह चड्ढा के सेट पर.

इस फोटो में आमिर खान जहां आर्मी की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं वहीं किरण खेर का भी लुक देखते बन रहा है. जबकि इस फोटो साउथ के बड़े स्टार नागा चैतन्या भी दिखाई दे रहे हैं. सेट पर वो आमिर और किरण के साथ मिलकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस दौरान इन सभी की खुशी देखते ही बन रही है.

आमिर खान और किरण खेर के दोस्ती फिल्म लगान के सेट पर हुई थी. जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बनते चले गए और फिर शादी रचा ली. दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आजाद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).