बॉलीवुड

83 साल की उम्र में गोल्फ खेलती नजर आई मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला, फिटनेस देख हैरान रह जाएंगे

वैजयंती माला ने 40 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था. अपने इस पैशन को आज भी फॉलो करती हैं.

83 साल की उम्र में गोल्फ खेलती नजर आई मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला, फिटनेस देख हैरान रह जाएंगे
वैजयंती माला (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला (Vyjayanthimala) के नाम से शायद की कोई सिने प्रेमी अनजान होगा. एक से बढ़कर एक सितारों के साथ काम करने वाली वैजयंती माला ने अपने 2 दशक के फिल्मी करियर में 4 बार फिल्मफेयर का खिताब अपने नाम किया है. लेकिन क्या आपको पता है कि 83 वर्षीय ये बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों क्या कर रही हैं. दरअसल वैजयंती माला एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं वजह है उनकी नई तस्वीरें. जिसमें वो गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. जी इस उम्र में जहां ज्यादातर लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है और वो अपने स्वास्थ को संभालते दिखाई देते हैं वहीं 50 के दशक की ये मशहूर एक्ट्रेस गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रही हैं.

सोशल मीडिया पर वैजयंती माला की कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें वो एक प्रोफेशनल गोल्फर की तरह गोल्फ शॉट लगाती दिखाई दे रही हैं. वैजयंती माला ने इस दौरान एक गोल्फर की तरह अपने लुक को भी धारण कर रखा हैं. उससे भी खास बात ये कि 83 साल की उम्र में भी ये एक्ट्रेस बिलकुल फिट दिखाई दे रही है. उनकी ये तस्वीरें दुबई की बताई जा रही हैं. आप भी देखिए उनकी ये खास तस्वीरें.

दरअसल वैजयंती माला ने 40 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था. अपने इस पैशन को आज भी फॉलो करती हैं. वैजयंती माला ने महज 13 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत कर दी थी. वैजयंती माला न केवल जबरदस्त एक्ट्रेस हैं बल्कि मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई बेहतरीन फिल्में दी. देवदास, गंगा जमुना, मधुमति, नया दौर, लीडर, ज्वैल थीफ और संगम उनकी हिट फिल्मों में से एक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).