800 The Movie On JioCinema: Muthiah Murlidaran की बायोपिक '800' इस तारीख को ओटीटी पर हो रही हैं रिलीज, जियो सिनेमा पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर बड़े ही शानदार तरीके से पेश करती फिल्म ‘800 The Movie’ अब जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.
800 The Movie On JioCinema: क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर बड़े ही शानदार तरीके से पेश करती फिल्म ‘800 The Movie’ अब जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. फिल्म में मुरलीधरन के जीवन के संघर्षों और उनकी सफलताओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है. Kantara 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा 2' के प्रीक्वल का 27 नवंबर को होगा मुहूरत, पूजा के साथ होगी शूटिंग की शुरूवात!
मुरलीधरन ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शामिल हैं. वह अपने अद्वितीय स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. फिल्म में मुरलीधरन के बचपन से लेकर उनके क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ावों को दिखाया गया है.
The man who challenged the boundaries of destiny itself.
Witness the untold story of Muthiah Muralidaran that will leave you stumped!🏏
Watch #800TheMovieOnJioCinema, streaming free from 2 December.#800TheMovie #JioCinema@Murali_800 #MadhurrMittal @Mahima_Nambiar @MovieTrainMP pic.twitter.com/gO1qanYGG1
— JioCinema (@JioCinema) November 21, 2023
फिल्म में मदुर मित्तल ने प्रमुख भूमिका निभाई है, जबकि महिमा नंबियार और नारायण फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपति ने किया है और संगीत हिब्रान ने दिया है. ‘800 The Movie’ हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह फिल्म हमें सिखाती है कि कुछ भी असंभव नहीं है अगर हमारे पास दृढ़ संकल्प और लगन हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

