बॉलीवुड

देओल परिवार में काम करने वाले 3 स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित, Dharmendra भी करवाएंगे टेस्ट

खबर के मुताबिक जुहू स्कीम में मौजूद घर में काम करने वाले 3 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

देओल परिवार में काम करने वाले 3 स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित, Dharmendra भी करवाएंगे टेस्ट
धर्मेंद्र (Image Credit: Twitter)

देश में एक बार फिर कोरोना मामलों की तेजी देखने को मिल रही हैं. कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. तो वहीं बॉलीवुड के भी कई बड़े नाम कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, के बाद कार्तिक आर्यन और आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. लेकिन अब कोरोना ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर में दस्तक दी है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक जुहू स्कीम में मौजूद घर में काम करने वाले 3 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

सोर्स ने पोर्टल को बताया है कि देओल परिवार में सुरक्षा के सभी पैमाने फॉलो किए जा रहे हैं. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर समझ से परे है और हर लॉजिक को मात दे रही है. उम्मीद करें की सभी कर्मचारी जल्द ठीक हो जाए. फिलहाल घर के दूसरे कर्मचारी इसकी चपेट में ना आए इसे लेकर सभी कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि धर्मेंद्र पाजी पिछले काफी समय से लोनावाला फार्म हाउस पर मौजूद थे. लेकिन हाल ही वो मुंबई आए हैं.

20 मार्च को उन्होंने कोरोना वैक्सीन भी लगवाई थी. धर्मेंद्र ने बातचीत में कहा कि मैंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई है और बिलकुल ठीक हूं. हालांकि मैं कोरोना टेस्ट कराने जा रहा हूं. वेल उम्मीद करें को धर्मेंद्र पाजी की रिपोर्ट नेगेटिव आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).