2.0 Box Office Collection: अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां अक्षय और रजनीकांत के फैन्स इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस फिल्म ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म '2.0' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां अक्षय और रजनीकांत के फैन्स इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस फिल्म ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 2.0 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.25 करोड़ रु. का बिजनेस किया था. अब इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं. 2.0 ने दूसरे दिन तकरीबन 18 करोड़ रुपये की कमाई की है. अभी तक इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने कुल मिलाकर 38.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट कर इन आकड़ो के बारे में जानकारी दी है. उनके मुताबिक वीकेंड पर यह फिल्म और अच्छा प्रदशन कर सकती है.
#2Point0 Hindi.. All-India Nett..
Remains rock-steady on Weekdays..
Already an upward trend seen in this morning shows..
Weekend should be big..
Thu 20.25 cr, Fri 18 cr. Total: ₹ 38.25 cr.
— Ramesh Bala (@rameshlaus) December 1, 2018
फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन ने भी अहम भूमिका निभाई है. साथ ही फिल्म में आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी है. फिल्म की समीक्षा हम पहले ही आपके सामने पेश कर चुके हैं. हमारे रिव्यू में हमने आपको बताया था कि फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स काफी अच्छे हैं लेकिन दूसरा हाफ थोड़ा कमजोर है. अक्षय कुमार और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म '2.0' को हमने 3 स्टार्स दिये थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

