बॉलीवुड

17 Years of Kal Ho Naa Ho: शाहरुख खान स्टारर ‘कल हो ना हो’ के पूरे हुए 17 साल, प्रीती जिंटा ने Video शेयर कर हिट फिल्म को किया याद

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'कल हो ना हो' को रिलीज हुए शनिवार को 17 साल पूरे हो गए. फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग के अपने अनुभवों को याद किया, उन्होंने कहा कि वह इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती

17 Years of Kal Ho Naa Ho: शाहरुख खान स्टारर ‘कल हो ना हो’ के पूरे हुए 17 साल, प्रीती जिंटा ने Video शेयर कर हिट फिल्म को किया याद
कल हो ना हो पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अभिनीत फिल्म 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho) को रिलीज हुए शनिवार को 17 साल पूरे हो गए. फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग के अपने अनुभवों को याद किया, उन्होंने कहा कि वह इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक क्लिप पोस्ट की और साझा किया कि करण जौहर प्रोडक्शन शायद सबसे बेस्ट-लिखित फिल्मों में से एक है जिसमें उन्होंने काम किया है.

प्रीती जिंटा ने लिखा, "कल हो ना हो को आज याद करते हुए. एक ऐसी फिल्म जिसने मुझे दिल खोलकर हंसाया और रुलाया. एक अनुभव जो शब्दों से परे है. यह शायद सर्वश्रेष्ठ-लिखित फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म को इतना यादगार बनाने के लिए करण जौहर (Karan Johar), निखिल (Nikkhil Advani)Nikkhil Advani, शाहरुख खान, सैफ अली खान (Saif Ali Khan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) आंटी और पूरे कास्ट एंड क्रू को धन्यवाद." यह भी पढ़े: 25 Years of DDLJ: आमिर खान है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के फैन, पोस्ट किया ये खास मैसेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीती जिंटा ने लिखा, "तो दोस्तों केवल ज्ञान जो मैं आप सभी को दे सकती हूं, 'आज आपनी जिंदगी पूरी तरह से जी लो, क्या पता कल हो न हो।' " प्रीती जिंटा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं जैकलीन फर्नांडीज ने कमेंट्स करते हुए लिखा, " ओह माय गॉड कल होना हो फिल्म को 17 साल पूरे हो गए ?? यह फिल्म मुझे बंगलोर के कॉलेज के दिन याद दिलाती है. इस फिल्म ने मुझे काफी प्रेरित किया."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).