बॉलीवुड

Maha Shivratri 2019 Wishes: बॉलीवुड सेलेब्स में मची 'हर हर महादेव' की धूम, ट्विटर पर फैंस को किया विश

बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर के माध्यम से अपने सभी फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है

Maha Shivratri 2019 Wishes: बॉलीवुड सेलेब्स में मची 'हर हर महादेव' की धूम, ट्विटर पर फैंस को किया विश
सुशांत सिंह राजपूत, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार (Photo Credits: Twitter)

महाशिवरात्रि 2019: आज शिवरात्रि (Shivratri) के इस पावन असवर पर पूरे देश में भगवन शंकर (Lord Shankar) की पूजा-आराधना की जा रही है. तमाम शिव मंदिरों में शिवजी की पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी है. ऐसे में लोग सोशल मीडिया के जरिए भी अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को शिवरात्रि को बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इंटरनेट के माध्यम से अपने सभी फैंस को इस त्यौहार की बधाई दी है.

फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे स्टार्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. इन पर डालें एक नजर.

अमिताभ बच्चन: ॐ नमः शिवाय. हर हर महादेव.

अक्षय कुमार: इस महाशिवरात्रि भगवान आपके परिवार को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें.

अनुपम खेर: आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। ओम् नमः शिवाय। जय शिवशंकर। जय भोलेनाथ।

हेमा मालिनी: महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

रवीना टंडन: महाशिवरात्रि के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

सुशांत सिंह राजपूत:

 

View this post on Instagram

 

मेरा कर्म तू ही जाने क्या बुरा है क्या भला तेरे रास्ते पे मैं तो आँख मूँद के चला तेरे नाम की जोत ने सारा हर लिया तमस मेरा नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा जय त्रिलोकनाथ शम्भू हे शिवाय शंकरा | मुझे भरम था जो है मेरा था कभी नहीं मेरा अर्थ क्या निरर्थ क्या जो भी है सभी तेरा तेरे सामने है झुका मेरे सर पे हाथ रख तेरा नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा ...🔱🙏✊💫

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

अर्जुन रामपाल: ॐ नमः शिवाय...जय शंभू...हर हर महादेव.

इनके अलावा ट्विटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग भी अपने पसंदीदा सेलेब्स को महाशिवरात्रि की बधाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).