बॉलीवुड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का एक्शन देख हैरान हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सोशल मीडिया पर ऐसे कर रहे हैं तारीफ

बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस फिल्म को देख चुके हैं और वो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, प्रोड्यूसर गोल्डी बहल और डायरेक्टर मिलाप ने ऋतिक और टाइगर की फिल्म शानदार बताया है.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का एक्शन देख हैरान हुए बॉलीवुड सेलेब्स, सोशल मीडिया पर ऐसे कर रहे हैं तारीफ
फिल्म वॉर पोस्टर (Image Credit: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इस फिल्म का सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और हो भी क्यों ना आखिर बॉलीवुड (Bollywood) के दो बड़े एक्शन हीरो एक साथ जो नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म अब दर्शकों के बीच आ चुकी हैं. अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या ये फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? तो आपको बता कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस फिल्म को देख चुके हैं और वो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, प्रोड्यूसर गोल्डी बहल और डायरेक्टर मिलाप ने ऋतिक और टाइगर की फिल्म शानदार बताया है.

राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के बारे में लिखते हुए इसके एक्शन और डायरेक्शन की जमकर तारीफ की हैं.

जबकि डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी ने तारीफ करते बताया कि वॉर का एक्शन अलग ही लेवल का है. इस तरह का एक्शन इससे पहले किसी इंडियन फिल्म में नहीं देखने को मिला. ऋतिक भगवान हैं और टाइगर ने अब तक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस दी है. ये ब्लॉकबस्टर है.

सोनाली बेंद्रे के पति और प्रोड्यूसर गोल्डी बहल ने भी वॉर की तारीफ की वॉर की तारीफ की और इसके कई सीन को इंडियन सिनेमा का बेस्ट सीन बताया. ऋतिक का क्लास कमाल का था.

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का खास रिव्यू आप कुछ ही समय में लेटेस्टली पर भी पढ़ सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).