अभिनेत्री मुमताज के निधन की अफवाहों से परेशान परिवारवालों ने बताई ये सच्चाई!
सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज का निधन हो गया है जिसे लेकर उनके फैंस काफी परेशान थे
बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज (Mumtaz) के परिवार ने उनके निधन की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर पसर रही अफवाहों (rumors) पर यकीन न करें.
सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताजज का निधन (death) हो गया है. इस बात के चलते उनके चाहनेवाले काफी परेशान भी थे. इस खबर को लेकर मीडिया ने उनके परिवारवालों से संपर्क किया तब सच्चाई का पता चला. उनके परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं. वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं? ’’
मुमताजज 70 साल की हैं और लंदन (London) में अपने परिवार के साथ रहती हैं. पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था.
आपको बता दें कि मुमताज बॉलीवुड के 60 और 70 के दशक की बेहद सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं. उन्हें उनके डांस परफॉर्मेंसेस के लिए काफी पसंद किया जाता था. उन दिनों दर्शकों के बीच वो बेहद पॉपुलर थी.
बात करें उन्हें लेकर चल रही अफवाहों की तो ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड कलाकार को लेकर इस तरह से सोशल मीडिया पर झूठी खबरें वायरल हुई हैं. इससे पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियों को लेकर भी इसी तरह की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

