मनोरंजन

बिटकॉइन स्कैम: राज कुंद्रा के बाद अब सनी लियोन से हो सकती है पूछताछ

बिटकॉइन स्कैम मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद अब और भी बॉलीवुड सितारे शक के घेरे में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में बेबी डॉल सनी लियोन का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि की इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

बिटकॉइन स्कैम: राज कुंद्रा के बाद अब सनी लियोन से हो सकती है पूछताछ
सनी लियोन (Photo: Instagram)

बिटकॉइन स्कैम मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के बाद अब और भी बॉलीवुड सितारे शक के घेरे में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में बेबी डॉल सनी लियोन का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि की इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि पुलिस सनी से पूछताछ कर सकती है. बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज ने कई अहम खुलासे किए हैं. भारद्वाज से पूछताछ के बाद इन सब सेलेब्स के नाम का खुलासा हुआ है. सनी के आलावा इस मामले में नेहा धूपिया, जरीन खान, करिश्मा तन्ना, आरती छाबरिया और सोनल चौहान जैसे कई स्टार्स का नाम सामने आ रहा है. हालांकि अभी इन नामों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ख़बरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय सभी सितारों से जल्द ही पूछताछ कर सकती है. इन सभी लोगों ने दुबई में बिट क्वाइन को चलाने वाले लोगों के साथ मुलाकात की और इसमें लोगों को निवेश करने के लिए प्रमोट भी कर रहे थे.

बता दें कि मंगलवार को राज कुंद्रा से कई घंटों तक पूछताछ की गई. इसके बाद राज कुंद्रा ने कहा कि उन्हें संदिग्ध नहीं बल्कि एक गवाह के तौर पर बुलाया गया था. जानकारी के मुताबिक राज को इस प्रकार की स्कीम का प्रचार करने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था. बता दें कि gatbitcoin.com नाम की वेबसाइट बनाकर अमित भारद्वाज ने कई लोगों को करोड़ो का चूना लगाया था. इस स्कैम को तकरीबन 2 हजार करोड़ रूपये का माना जा रहा है. अमित भारद्वाज को पुणे से कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).