बॉलीवुड

Bigg Boss 13: असीम रियाज पर हिमांशी खुराना का खुलासा, कहा- फ्लर्ट करना बंद करो

शो में एंट्री से पहले ही हिमांशी ने बताया था कि वो 9 साल से रिलेशन में है और घर के अंदर कोई शख्स इसे खराब नहीं कर सकता.

Bigg Boss 13: असीम रियाज पर हिमांशी खुराना का खुलासा, कहा- फ्लर्ट करना बंद करो
हिमांशी खुराना और असीम रियाज (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने थोड़े ही समय में अच्छी पॉपुलारिटी बना ली हैं. घर में वो अपना ज्यादातर समय सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज (Asim Riaz) के ग्रुप के साथ बिताती है जबकि शहनाज गिल के साथ उनके झगड़े की खबर मुद्दा बनती रहती हैं. लेकिन इन सबके बीच अब हिमांशी खुराना ने घर के पॉपुलर कंटेस्टेंट असीम रियाज से कहा है कि वो उनसे फ्लर्ट करना बंद कर दे. हिमांशी के इस दावे के बाद हर कोई हैरान रह गया. दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला और रितेश देशमुख अपनी फिल्म मरजांवा को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस के घर में पहुंचे थे.

इस दौरान रितेश और सिद्धार्थ ने घरवालों  के साथ एक टास्क खेला जिसमें सभी घर वाले एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकला. इस दौरान हिमांशी खुराना ने भड़ास निकालने के लिए असीम रियाज को बुलाया. जहां उन्होंने असीम से कहा कि वो उनसे फ़्लर्ट करना बंद कर दे क्योंकि उनकी सगाई हो चुकी हैं. ऐसे में अगर उनके मंगेतर ये सब देखेंगे तो उन्हें ये पसंद ना आए.

हालांकि इस दौरान भी असीम मस्ती करने से बाज नहीं आए और उन्होंने इस वक्त भी हिमांशी के अंदाज की तारीफ की. जिसे देखने के बाद हर कोई हंस पड़ा. वैसे आपको बता दे कि शो में एंट्री से पहले ही हिमांशी ने बताया था कि वो 9 साल से रिलेशन में है और घर के अंदर कोई शख्स इसे खराब नहीं कर सकता.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).