टीवी

बिग बॉस के आदेश को भी नजरअंदाज कर आज भीड़ जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज, वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थ और असीम के बीच चल रही इस लड़ाई के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है. घर में नए ग्रुप बनते दिखाई दे रहे हैं.

बिग बॉस के आदेश को भी नजरअंदाज कर आज भीड़ जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज, वीडियो हुआ वायरल
असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच चल रही लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. आलम ये है कि बिग बॉस की चेतावनी के बावजूद दोस्त से दुश्मन बने ये दोनों आपस में धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे है. दरअसल कल के एपिसोड में भी सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज एक दूसरे से बहस, गाली-गलौज और धक्कामुक्की करते दिखाई दिए थे. दोनों के बीच चल रही इस खींचतान में पूरा घर शामिल हो गया था. लेकिन इनके बीच का ये मामला अब भी शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है.

आज ऑनएयर होने जा रहे एपिसोड में भी सिद्धार्थ शुक्ला और असीम लड़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच चल रही इस लड़ाई को देख बिग बॉस भी हस्तक्षेप करते दिखाई दिए. बिग बॉस ने दोनों को एक दूसरे को हाथ ना लगाने की चेतावनी देते हैं. बावजूद इसके असीम और सिद्धार्थ एक-दूसरे को पुश करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान असीम सिद्धार्थ को चेतावनी देते दिखाई देते हैं कि तूने धक्का मारा है और कहीं मारा रहता तो हाथ ही नहीं रहते.

आपको बता दे कि सिद्धार्थ और असीम के बीच चल रही इस लड़ाई के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है. घर में नए ग्रुप बनते दिखाई दे रहे हैं. कल तक जो माहिरा और पारस सिद्धार्थ की फूटी आंख देखना पसंद नहीं करते थे वो अब सिद्धार्थ के खास बने हुए हैं. जबकि असीम की बॉन्डिंग घर में आए नए सदस्य शेफाली और हिमांशी के साथ ज्यादा मजबूत होती दिखाई दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).