Bigg Boss 13 Weekend Ka War: शिल्पा शेट्टी-अभिमन्यु दसानी के साथ सलमान खान ने किया डांस, घर में हुई 'नो एलिमिनेशन' की घोषणा
ला. शो पर सभी को योगा सिखाने के बाद अब वक्त था शिल्पा शेट्टी का सलमान खान से मुलाकत करने का और जब ये दोनों ही पुराने दोस्त एक दूसरे से मिले तो इन्होंने मिलकर सभी का मनोरंजन किया. शो पर सलमान ने शिल्पा के साथ जमकर डांस किया. इनके अंदाज से सभी लोग काफी सरप्राइज नजर आए.
Bigg Boss 13 Weekend Ka War: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' के आज के एपिसोड में काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिला. शो पर सभी को योगा सिखाने के बाद अब वक्त था शिल्पा शेट्टी का सलमान खान से मुलाकत करने का और जब ये दोनों ही पुराने दोस्त एक दूसरे से मिले तो इन्होंने मिलकर सभी का मनोरंजन किया. शो पर सलमान ने शिल्पा के साथ जमकर डांस किया. इनके अंदाज से सभी लोग काफी सरप्राइज नजर आए.
सलमान ने यहां शिल्पा के साथ मिलकर अपने सॉन्ग 'तड़प तड़प के' पर ड्रामेटिक अंदाज में डांस किया. स्टेज पर इन्होंने सभी को खूब हंसाया और एंटरटेन किया. इस्शो पर शिल्पा के साथ ही एक्टर अभिमन्यू दसानी भी पहुंचे थे. अभिमन्यु सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं. वो शिल्पा के साथ जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे. इस फिल्म को प्रोमोट करने के लिए वो यहां आए थे. अभिमन्यु यहां शर्टलेस होकर सलमान के साथ उनके सॉन्ग 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते दिखे.
सलमान आज मजेदार मूड में नजर आए और ऐसे में इन्होंने सभी के साथ मिलकर खूब मस्ती की. इसके अलावा सलमान खान यहां कंटेस्टेंट्स को एक टास्क देते हैं जहां उन्हें कहा जाता है कि बिग बॉस 50 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई बूढ़े बनकर इस सीजन से अपने जले हुए पराठे वाले सीन को रिक्रिएट करते हुए नजर आएंगे.
यहां बूढ़ी महिला बनी शहनाज की अपने क्रश गौतम गुलाटी से मुलाकत होती है लेकीन यहां एक ट्विस्ट है. सलमान खान शहनाज को एक टास्क देते हैं जहां वो बूढ़ी बनती हैं और सिद्धार्थ शुक्ला गौतम गुलाटी बनते हैं. वहीं कार्तिक आर्यन पारस छाबड़ा बनते हैं. शहनाज को 50 साल बाद के एक सीन को एक्ट करना है और उन्हें यहां सबका दिल जीतना था.
सलमान खान ने घोषणा करते हुए बताया कि इस वीक कोई भी एलिमिनेशन नहीं होंगे. लेकिन माहिरा, आरती और शहनाज अब भी असुरक्षित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

