बिग बॉस में आए नए सदस्य विशाल सिंह ने रश्मि देसाई और देवोलीना को घर से बेघर करने की धमकी
विशाल के इस बयान के बाद देवोलीना बुरी तरह से अपसेट हो जाती हैं. वो पारस को चिल्लाते हुए कहती है कि तुमने इस इंसान पर भरोसा करने को कहा था. ये एक नंबर का झूठा हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इन दिनों भूचाल सा आ आया है. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच चल रही लड़ाई से पूरा घर हिल्ला हुआ है. ऐसे में में घर वालों के बीच कही गई कई बातें भी खुलकर सामने आ रही है. ऐसी की एक बात को लेकर घर में आए नए सदस्य ने विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) बेहद अपसेट हो गए हैं अब विशाल ने सीना ठोककर कहा है कि वो रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को घर से बेघर करके रहेंगे. दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो में देवोलीना को विशाल पर भड़कते हुए देखा जा सकता है. इस लड़ाई के बाद अब विशाल ने रश्मि और देवोलीना को घर से निकालने की बात कही हैं.
प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना से पूछते हैं कि क्या तुमने कहा है कि मैंने शेफाली को भाऊ को कैप्टन बनाने को कहा है. फिर रश्मि देसाई को नॉमिनेशन से बचाना है. जिससे देवोलीना इनकार कर देती है. जिसके बाद विशाल आदित्य सिंह को देवोलीना पर फटते हुए देखा जा सकता है. जहां वो दावा करते है कि देवोलीना ने ये सारी बातें आकर उनसे कही हैं.
Kya yeh hai @vishalsingh713 ke ek naye game ki shuruwaat?
Dekhiye kyun @Devoleena_23 hui itna gussa aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/cHYsZRlvwI
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 21, 2019
विशाल के इस बयान के बाद देवोलीना बुरी तरह से अपसेट हो जाती हैं. वो पारस को चिल्लाते हुए कहती है कि तुमने इस इंसान पर भरोसा करने को कहा था. ये एक नंबर का झूठा हैं. तो वहीं दूसरी तरफ विशाल भी रश्मि देसाई को चैलेंज देते हुए कहते हैं कि अगर मेरी छाती में दम रहेगा तो मैं दोनों को बाहर निकाल रहूंगा. जिसे सुनकर रश्मि के चेहरा सुन पड़ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2019 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

