टीवी

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और शेफाली बग्गा हुईं एलिमिनेट तो नाराज हुए फैंस ने कहा- बिग बॉस ने दिया धोखा

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में मिड वीक फिनाले के दौरान सभी दर्शकों को जह्ताका लगा जब उन्हें ये पता चला कि रश्मि देसिया, शेफाली बग्गा और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई है.

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और शेफाली बग्गा हुईं एलिमिनेट तो नाराज हुए फैंस ने कहा- बिग बॉस ने दिया धोखा
रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार और शेफाली बग्गा (Photo Credits: Twitter)

Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के मिड सीजन फिनाले में हुए एलिमिनेशन ने सभी को चौंका दिया. यहां दर्शकों को तब झटका लगा जब उन्हें ये पता चला कि इस शो से रश्मि देसाई (Rashami Desai), शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बेघर हो गए हैं. सभी के लिए इस बात को यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल जरूर था कि ये तीनों ही कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हो चुके हैं. इस बात को लेकर अब फैंस सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. उनका कहना है कि घर के अच्छे सदस्यों को बेघर कर दिया गया है. ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 13’ के घर में ऐसे छठ पूजा मनाएंगे खेसारी लाल यादव, बताई पूरी बात

वहीं अयोग्य कंटेस्टेंट्स को घर में बरकार रखा गया है. फैंस ने ट्विटर पर कहा कि ऐसा करके शो के मेकर्स ने दर्शकों के साथ धोखेबाजी की है. इंटरनेट पर इस बात को लेकर बिग बॉस की निंदा करते हुए कई ऐसे ट्वीट्स देखने को मिले हैं. लोगों का कहना है कि माहिरा शर्मा अयोग्य कंटेस्टेंट हैं और उन्हें घर में रखा गया है लेकिन अच्छे सदस्यों की बेघर किया गया.

आपको बता दें कि शो में देखा गया कि देवोलीना से गौहर खान (Gauahar Khan) सवाल करती हैं कि उन्होंने 'टिकट टू फिनाले' टास्क को ड्रॉ क्यों नहीं किया?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya singh🌹🌹🌹🌹 (@crazy_fan_of_paras) on

साथ ही, बिग बॉस के घर में हिमाश खुराना (Himanshi Khurana) की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है जिसे देखकर शहनाज भड़क उठती हैं. वो बिग बॉस से कहती हैं कि हिमांश को शो में लाकर उन्होंने ठीक नहीं किया.

फिलहाल, बिग बॉस के इन तीन मजबूत कंटेस्टेंट्स के बाहर हो जाने से फैंस काफी नाराज हैं. लेकिन अब आगे इस शो में और कितने ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, ये जानना सभी के लिए दिलचस्प होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).