टीवी

बिग बॉस 13 में घरवालों की लड़ाई देख श्रीसंत की पत्नी ने कहा-वाहियात, तो काम्या पंजाबी बोली- बेकार सीजन

सोशल मीडिया इस समय रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पूरी तरह से बंटा हुआ है. ऐसे में अब बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रहे श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने ट्वीट करके इस सीजन के एपिसोड को वाहियात बताया.

बिग बॉस 13 में घरवालों की लड़ाई देख श्रीसंत की पत्नी ने कहा-वाहियात, तो काम्या पंजाबी बोली- बेकार सीजन
काम्या पंजाबी और श्रीसंत की वाईफ भुवनेश्वरी (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नॉमिनेशन से बचने के लिए जैसे सांप सीढ़ी टास्क शुरू हुआ घर वालों का एक अलग ही अवतार देखने को मिला. धक्कामुक्की, पर्सनल कमेंट्स, चीख पुकार और बेहिसाब झगड़ा इस टास्क की हाईलाइट्स बन गया. जिसे देखने के बाद खुद बिग बॉस ने घरवालों पर जमकर फटकार लगाईं. घर में फैली गंदगी को कंटेस्टेंटस के अंदर की गंदगी बताया. हालांकि घर के अंदर शुरू हुआ बवाल अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आज रात भी चायपत्ती को लेकर बड़ा ड्रामा होता दिखाई देगा. लेकिन सवाल उठता है कि क्या घर के अंदर चल रहा ये बवाल घर के बाहर दर्शकों को पसंद आ रहा है?

ऐसे में आपको बता दे कि सोशल मीडिया इस समय रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पूरी तरह से बंटा हुआ है. ऐसे में अब बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रहे श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी ने ट्वीट करके लिखा कि ‘कल और आज का एपिसोड देखने के बाद सिर्फ एक ही शब्द कहना चाहूंगी वाहियात. मैं बिग बॉस की बातों से सहमत नहीं हो सकती.

तो भुवनेश्वरी के ट्वीट पर जवाब देते हुए बिग बॉस की एक और पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने लिखा ‘सही कहा. इस बार का सीजन क्या बेकार है. एक टास्क तक सही से नहीं हुआ. गुस्सा, गालियां और झगड़ा बस यही सब.

आपको बता दे कि बिग बॉस 11 में घर के सदस्य विकास गुप्ता इस सीजन भी घर के अंदर आने जा रहे है. वैसे विकास गुप्ता के साथ शिल्पा शिंदे को भी अप्रोच किया गया. लेकिन उन्होंने विकास के साथ घर में आने से मना कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).